ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

विरार में आदिवासी महिला की झोपड़ी में लगाई गई आग

156

मुंबई  (Mumbai)से सटे विरार से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ अरनाला के पास एक झोपड़ी में आदिवासी महिला का परिवार रहता था। लेकिन कल कुछ अज्ञात लोगों ने इस आदिवासी महिला की झोपड़ी में आग लगा दी। वहीं इस बुजुर्ग आदिवासी महिला की बुरी तरह पिटाई भी की गई। बुजुर्ग आदिवासी महिला पर हमले के खिलाफ अरनाला मरीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन गरीब आदिवासियों पर इस तरह का अत्याचार कौन कर रहा है? हाल ही में वसई में आदिवासी महिलाओं की पुलिस द्वारा पिटाई का मामला पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बन गया था। जिसके बाद आरोपी पुलिस बालों को निलंबित कर दिया गया था। जिसके कारण आदिवासी समाज के लोगों की सुरक्षा सवालों के कठघरे में है। वहीं हमले को लेकर कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय आदिवासी महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/use-of-helicopter-to-kill-rats-know-the-whole-matter/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x