हार्ट अटैक (heart attack)की समस्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है। आये दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते है जहाँ हार्ट अटैक की वजह से कई लोग अपनी जान गँवा देते है। वही ग्वालियर में 62 साल के रिटायर्ड अकाउंटेंट को सड़क पर चलते समय अचानक हार्ट अटैक आ गया. चक्कर आने से वह सड़क पर गिर गए जिसके बाद पास में ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सोनम पराशर को घटना की जानकारी हुई तो वह फौरन मौके पर पहुंची। इतना ही नहीं बिना देर किए सीपीआर देकर इस शख्स की जान बचा ली।
यह पूरी घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के गोला मंदिर चौक पर सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे की है. 62 वर्षीय रिटायर्ड अकाउंटेंट अनिल उपाध्याय रोज की तरह पैदल ही निकले थे। अचानक हार्ट अटैक आने से वह मौके पर ही गिर पड़े हालाँकि सबकी सुरक्षा के लिए तैनात महिला पुलिसकर्मी ने वक़्त रहते उनकी जान बचा ली। अगर शख्स को अस्पताल ली जाने तक का इंतज़ार किया जाता तो शायद अनिल की मौत भी हो सकती थी।
अनिल उपाध्याय की हालत अब ठीक हैं। अनिल उपाध्याय बिजली कंपनी से रिटायर हो चुके हैं। उनका बेटा अमित उपाध्याय गुरुग्राम के मेदांता में डॉक्टर है। घटना के समय वह घर पर ही था। इसकी जानकारी देते हुए डॉ. अमित उपाध्याय ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस सोनम पाराशर ने मेरे पिता को नया जीवन दिया है. जब उन्हें हल्का दिल का दौरा पड़ा उस समय उन्हें सीपीआर देना काफी जरुरी था जिस वजह से मेरे पिता की जान बच गई।
Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/