ताजा खबरें

बेस्ट के बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ बेस्ट मुख्यालय में ‘आप’ की हड़ताल

142

मुंबई -बेस्ट के बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बेस्ट मुख्यालय पर धरना दिया। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में बिजली कंपनियों द्वारा आम लोगों को लूटने का आरोप लगाते हुए मार्च निकाला गया। कुछ दिन पहले बेस्ट के बिजली विभाग की ओर से एक पत्र मिला था जिसमें बेस्ट के बिजली ग्राहकों को अतिरिक्त सुरक्षा जमा शुल्क देने के लिए कहा गया था। एक तरफ बिजली की दरें बढ़ रही हैं और दूसरी तरफ इस तरह अतिरिक्त सुरक्षा राशि मांगना उपभोक्ताओं को लूटना है। इसके खिलाफ कोलाबा स्थित बेस्ट मुख्यालय के सामने आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन के नेतृत्व में मुख्यालय पर मार्च निकाला गया. इस मार्च में आम आदमी पार्टी के तमाम प्रमुख नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Also Read: मुंबई पुलिस ने कबूतर चोर को किया गिरफ्तार, हाज़रज़ों में बेचता था एक कबूतर

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x