ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्र

अपनी ११ साल की बेटी का किया यौन शोषण, 10 साल जेल में रहेगा आरोपी पिता

486

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने एक 43 साल के व्यक्ति को अपनी 11 साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 11 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही सात हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। साल 2017 में आरोपी व्यक्ति ने दो महीने तक लगातार अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करता रहा। एक दिन बच्ची ने कॉपी में लिखकर मां को पिता की गंदी हरकतों के बारे में बताया, तब जाकर मां ने आरोपी पर केस दर्ज करवाया। लड़ाई झगड़े के चलते बच्ची के मां-बाप अलग रहते थे। लेकिन कुछ समय बाद दोनों में सुलह-समझौता हो गया और फिर दोनों साथ रहने लगे। एक दिन बच्ची ने अपनी मां को बताया कि पापा ने कुछ गंदी हरकतें की हैं। मां ने उससे पूछा कि किसके साथ की हैं तो इस पर बच्ची ने अपनी कॉपी में लिखकर बताया कि उसके साथ।

Also Read: मुंबई की 22 साल की बारटेंडर की बस में मौत

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़