ताजा खबरें

2 साल की बेटी के सामने गोली मारकर एक्ट्रेस की हत्या, पति गिरफ्तार

144

एक्ट्रेस रिया कुमारी मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है. हावड़ा पुलिस ने इस मामले में पति प्रकाश कुमार को आज गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया है. रिया की बागनान में एनएच-16 हाइवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रकाश के बयानों में लगातार उलट-फेर मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 30 साल की रिया अपने पति और दो साल की बेटी के साथ झारखंड से कोलकाता जा रही थीं। तभी लुटेरों ने उनकी कार को महिषरेखा पुल के पास रोक लिया। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने रिया को गोली मारी। लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

रिया की कार को कुछ लुटेरों ने बुधवार सुबह 6 बजे रोका, जब वह झारखंड से कोलकाता जा रही थीं। इस वक्त रिया, उनके पति प्रकाश और दो साल की बेटी कार में थे। पति को बचाने के लिए रिया कार से बाहर निकली और लुटेरों ने उसे गोली मार दी। उन्होंने रिया के कान के पास प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी और वहां से भाग गए ऐसी जानकारी रिया के पति ने पुलिस को दी। घटना के बाद प्रकाश मदद मांगने के लिए तीन किलोमीटर तक गाड़ी चला कर गया। पिरताला इलाके के कुछ स्थानीय लोगों ने आखिरकार उसकी मदद की और पुलिस को बुलाया। जब रिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Also Read: परिवहन विभाग के सदस्यों की हो जांच-कांग्रेस युवा नेता सलमान रिजवी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x