ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने खोली है राखी सावंत के रिश्ते की पोल!

147

एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant)अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियां बंटोरती रहती हैं। पहले वह अपने पति रितेश की वजह से खबरों में छाई हुई थीं। और अब वह आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने रिश्तों की वजह से हेडलाइन्स में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पैपराजी से कहा था कि आदिल के लिए उन्होंने लंबे बाल करवाए लेकिन वह उनसे बिना मिले ही काम से चले गए। लेकिन जब वह वापस आए तो राखी ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन पर टोकरी भर-भरकर फूल भी बरसाए। अब यह सब देखकर आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने रिएक्ट किया।

दरअसल, आदिल खान और राखी सावंत खुल्लम खुल्ला प्यार करते हैं। उन्हें कतई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कह रहे हैं। वह दोनों अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं। अब जब आदिल को लेने राखी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची तो वह तैयारी के साथ आईं। यहां उन्होंने एक टोकरी गुलाब की पंखुड़ियां भरकर आदिल के ऊपर डाल दी। अब इसी दौरान का फोटो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने रोशिना देलेवारी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। और राखी को ताना मारा।

रोशिना देलेवारी ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि कोई महिला कैसे इतने झूठ बोल सकती है और उसके बारे में वह बुरा भी महसूस नहीं करती। क्या सिर्फ पब्लिसिटी की वजह से??’ हालांकि रोशिना का इंस्टाग्राम अकाउंट तो प्राइवेट है।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read ;- https://metromumbailive.com/sharad-pawars-big-action-after-the-fall-of-the-uddhav-government/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x