मौसम (Monsoon) विभाग ने आगामी दो दिनों तक मुंबई एवं ठाणे में जलधार बारिश का संकेत देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रत्नागिरि, रायगढ़ एवं उसके आसपास सोमवार तक रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का आशंका जारी की है। बीएमसी के आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट को देखते हुए अपनी सभी मशीनरियों एवं अन्य राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा है।
मुंबई एवं आसपास के उपनगरीय इलाकों में शनिवार को तेज हवाओं तथा बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई। जिससे कई स्थानों पर सड़कों पर जल भर गया। इसके चलते बेस्ट को कुछ मार्गो पर बसे बदली करनी पड़ी। लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ हद तक बाधित हुईं। क्षेत्रीय मौसम विभाग की मौसम अधिकारी शुभांगी भुते ने बताया है कि, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना है।
अगले दो दिनों के लिए मुंबई एवं ठाणे में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रायगड तथा रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के पालघर में भी सोमवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ एवं रत्नागिरी जिलों के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने तथा तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई है।
Report by : Aarti Verma
Also read : उद्धव ठाकरे पर मेहरबान कांग्रेस और एनसीपी