कल मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। मंत्री मंडल विस्तार में महाराष्ट्र (Maharashtra) के चार मंत्रियों को जगह मिली है। इनमें नारायण राणे, भारती पवार, भागवत कराड और कपिल पाटिल हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नारायण राणे को मंत्रीमंडल में जगह मिलने को लेकर है।
राजनीतिक विशेषज्ञ भाजपा के इस कदम को कोंकण में शिवसेना की ताकत को कम करने के तौरपर देख रहे हैं। वहीं अब राणे को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद शिवसेना के जिल्हा अल्पसंख्यांक उपसंघटक शेख सईद शेख भिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
भिकारी ने कहा कि, ‘नारायण राणे को भाजपा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी। इससे शिवसेना कोंकण में कमजोर नहीं होगी। बल्कि कोंकण में नारायण राणे का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
आपको मालूम हो कि नारायण राणे को शिवसेना का दुर्विरोधी माना जाता है। हालही में राणे समर्थक और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी।
Report by : Rajesh Soni
Also read : भाजपा सत्ता के लिए केंद्रीय एजेंसियों का कर रही है दुरुपयोग-हसन मुशरिफ