ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

ज्ञानवापी, ताजमहल और कुतुबमीनार के बाद अब अजमेर की दरगाह को लेकर विवाद, हिंदू मंदिर होने का दावा

130

काशी(Kashi) की ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद देश के कई राज्यों में फैल गया है। जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान जैसे राज्य शामिल है। महाराष्ट्र के पुणे में मनसे ने दो दरगाहों पर सवाल उठाए हैं। वहीं कर्नाटक के मंगलौर में एक मस्जिद पर हिन्दूवादी संगठन पूजा-पाठ करने पहुंच गए। इस बीच अब राजस्थान की अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को हिंदू मंदिर होने का दावा किया जा रहा है।

ये दावा महाराणा प्रताप सेना ने किया है।महाराणा प्रताप सेना के अनुसार, अजमेर शरीफ भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर इसकी जांच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से कराने की मांग की है। साथ ही दावा कि कि दरगाह में मंदिर होने के कई सबूत हैं।

महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह ने कहा कि, ‘हजरत ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह एक शिव मंदिर था। जिसे दरगाह बना दिया गया। हमने इसकी जांच कराने के लिए राज्य सरकार को पत्र भी लिखा है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also read :- https://metromumbailive.com/madarsa-urdu-will-end-madrasas-and-ban-urdu-bjp-leaders-open-challenge-to-owaisi/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x