पुणे(Pune) के जेजुरी मोरगांव सड़क पर ट्रक और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में टेम्पो को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। वहीं सड़क दुर्घटना के बाद लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई।
लेकिन जो टेम्पो सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ। उस टेम्पो में शराब का बड़ा स्टॉक ले जाया जा रहा था। लेकिन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद टेम्पो में ले जाई जा रही शराब का पूरा माल सड़क पर गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों में शराब की शीशियों को ले जाने की होड़ लग गई।
सड़क दुर्घटना के लिए सड़क के बगल में पटकी गई खड़ी को जिम्मेदार बताया जा रहा है। सड़क के काम को नजरअंदाज करने के कारण यह सड़क दुर्घटना हुई। ऐसा स्थानीय लोगों का मानना है।
Reported By :- Rajesh Soni
Also Read :- https://metromumbailive.com/famous-south-actress-meenas-husband-dies/