ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुस्लिम आरक्षण को लेकर AIMIM का महाराष्ट्र में हल्लाबोल

147

ओवैसी की पार्टी AIMIM महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुस्लिम आरक्षण को लेकर आक्रामक नजर आ रही है। इसी वजह से सांसद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में एमआईएम द्वारा मुस्लिम आरक्षण, वक्फ बोर्ड की जमीन और अन्य मांगों को लेकर औरंगाबाद से मुंबई तक रैली निकाली गई है।

लेकिन इस रैली को मुंबई में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह स्पष्ट हो गया है। एक बड़े न्यूज़ चैनल से बात करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि, ‘मुंबई पुलिस के निर्णय को अंतिम समझा जाना चाहिए। ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए मुंबई में राजनीतिक कार्यक्रम और रैलियों पर रोक लगा दी गई है। इसी वजह से AIMIM की रैली को मुंबई में प्रवेश मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।

वहीं औरंगाबाद और अहमदनगर बोर्डेर पर कुछ समय के लिए AIMIM की रैली को रोक दिया गया था। मात्र कुछ शर्तों के साथ रैली में शामिल कुछ गाड़ियों को आगे बढ़ने की इजाजत दे दी गई। मुस्लिम आरक्षण को लेकर AIMIM की तरफ से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को मुंबई में घुसने से रोकने के लिए शहर की सीमाओं पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/ncp-leader-warned-shiv-sena-said-bjp-is-not-far-for-us/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x