Airport : नवी मुंबई एयरपोर्ट (Navi Mumbai International Airport – NMIA) के उद्घाटन का मुहूर्त तय हो चुका है। अप्रैल 2025 के अंत तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार की उड़ानें शुरू हो जाएंगी। मार्च 2025 तक घरेलू यातायात शुरू होने की संभावना है, जबकि अप्रैल 2025 में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकती हैं। नवी मुंबई एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए रेल, मेट्रो, अटल सेतु, एक्सप्रेस वे जैसे कई विकल्प उपलब्ध होंगे, लेकिन उससे भी बेहतर एक प्लान तैयार किया जा रहा है। इस प्लान के तहत मुंबई के किसी भी कोने से केवल 17 मिनट में नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। (Airport)
छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मुंबई का एकमात्र एयरपोर्ट है, जिस पर यातायात का भारी दबाव है। नवी मुंबई एयरपोर्ट के निर्माण से मुंबई एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) भारत का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। इस एयरपोर्ट का रनवे 3.7 किलोमीटर लंबा होगा, और इस पर एक साथ 350 विमान खड़े हो सकते हैं। यह एयरपोर्ट पूरी तरह से काम करने के बाद हर साल 9 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को सेवा प्रदान कर सकता है।
यात्रियों को जल्दी नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए कई यातायात विकल्प तैयार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वॉटर टैक्सी का प्रस्ताव रखा है। गडकरी ने कहा कि वॉटर टैक्सी के जरिए मुंबई के किसी भी कोने से केवल 17 मिनट में नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। (Airport)
मुंबई और ठाणे के यातायात जाम को कम करने और कनेक्टिविटी सुधारने के लिए सरकार ने वॉटर टैक्सी योजना बनाई है। इस योजना के तहत नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास नेरुल, बेलापुर और उरण क्षेत्रों में जेट्टी बनाई गई हैं। मुंबई से वॉटर टैक्सी के जरिए बेहद तेज़ी से नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा।
Also Read : Saif Ali Khan : हमले के मामले में पुलिस ने किए 5 चौंकाने वाले खुलासे