ताजा खबरेंमनोरंजन

आलिआ भट्ट ने प्रेगनेंसी के बाद शेयर की अपनी तस्वीर, रस्सी से लटकता देख चौक गए फैंस | Alia Bhatt

604

आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी के नाम का ऐलान भी किया। और तो और राहा का नाम बताते हुए उन्होंने राहा नाम का मतलब भी बताया था। आलिया और रणबीर की बेटी का नाम दादी नीतू कपूर के नाम पर रखा गया है। आलिया की डिलीवरी को अभी डेढ़ महीने ही हुए हैं और अब उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. आलिया को अक्सर जिम जाते हुए देखा जाता है।

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपना एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तूफान से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया एरियल योगा करती नजर आ रही हैं। आलिया के इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान हैं।

डिलीवरी के डेढ़ महीने बाद ही आलिया भट्ट ने और भी कई मुश्किल योग किए हैं। आलिया भट्ट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। डिलीवरी के बाद आलिया फिट रहने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।

आलिया ने पोस्ट शेयर कर लिखा, डिलीवरी के डेढ़ महीने बाद धीरे-धीरे करने की कोशिश कर रही हूं। मैं यह सब @anshukayog के पूर्ण मार्गदर्शन में कर रहा हूं। मैं सभी माताओं से प्रसव के बाद अपने शरीर की बात सुनने का आग्रह करती हूं।

ऐसा कुछ भी न करें जिसके लिए आपका शरीर तैयार न हो। आलिया ने अपने पोस्ट में आगे कहा, ‘जब मैंने एक्सरसाइज करना शुरू किया तो बस सांस ली और चल पड़ी।’ आपके शरीर ने जो किया है उसके लिए आभारी रहें।

Also Read: साउथ दिग्गज अभिनेता चलपति राव का हुआ निधन

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़