ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

एक और विधायक ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ, शिंदे गुट में हुए शामिल

139

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackery)को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले तगड़ा झटका लगा है। शिवसेना के हिंगोली से विधायक संतोष बांगर ने 13 दिन बाद बगावत कर दी है। कल तक शिवसेना के साथ रहे बांगर आज शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। ऐसे में शिवसेना को बड़ा नुकसान हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कल मतदान हुआ था। इस चुनाव में संतोष बांगड़ ने शिवसेना के राजन साल्वी को वोट दिया था। हालांकि आज वह सीधे शिंदे समूह में शामिल हो गए। यह सबको हैरान कर रहा है।

विधायक बांगर आज सुबह हॉटेल ताज पहुंचे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा करने के बाद बांगर शिंदे गुट के विधायकों ले जा रही बस में भी बैठ गए। बांगर के बगावत करने के बाद शिंदे गुट के शिवसेना विधायकों की संख्या अब 40 पहुंच गई है।

आज फ्लोर टेस्ट होने वाला है। और बांगड़ का दल बदलना शिवसेना के लिए बड़ा झटका है। फिलहाल शिंदे गुट का पक्ष मजबूत होता दिख रहा है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/urfi-javed-promotes-ranbir-kapoors-film-in-hot-shorts-and-short-crop-top/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x