विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मना रहे है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर की इस जोड़ी को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है। आज अपनी सालगिरह मनाते हुए अनुष्कार शर्मा ने विराट कोहली की कुछ फोटो भी पोस्ट की जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इस फोटो पर ढेर सारे कमेंट्स भी करते हुए नज़र आरहे है।
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सात तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में से हर एक के बारे में उन्होंने कैप्शन में लिखा है. इन तस्वीरों और कैप्शन को पढ़कर आप मुस्कुरा उठेंगे। अनुष्का ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, अपने प्यार का जश्न मनाने और इन खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है। इन सातों पिक्स में विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री नज़र आरही है और लोगों द्वारा इस पर लाइक्स और कमेंट्स की बारिश की जा रही है। वही विराट ने इस पोस्ट अपर कमेंट कर लिखा माई लव,आपके पास मेरे अच्छे पिक्स नहीं होंगे ऐसा हो ही नहीं सकता। जानकारी के लिए आपको बतादें की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में 11 दिसंबर को शादी रचाई थी।
Also Read: होली पर सरकार देगी फ्री सिलेंडर! जानिए किसे मिलेगी यह सुविधा