ताजा खबरें

दिल्ली एयरपोर्ट पर 3.5 घंटे पहले पहुंचने की अपील

492

दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport)पर इंडिगो ने यात्रा से 3.5 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए कहा हैं दिल्ली एयरपोर्ट पर भरी भीड़ की समस्या से निपटने के लिए एडवाइजरी जारी की गयी हैं इसके अलावा यात्रियों को अपने साथ सिर्फ 7 किलो सामान के साथ 1 बैग लेन की सलाह दी गयी हैं दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल -3 में प्रवेश के लिए गेट नंबर 5 व 6 का प्रयोग करने के लिए कहा गया हैं। जिससे सिक्योरिटी चेक के दौरान परेशानी न हो।
आइजीआइ एयरपोर्ट के टर्मिनल -३ पर प्रवेश के वक्त यात्रियों को आ रही समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा हैं परेशानी को देखते हुए सोमवार को केंद्रीय नागरिक उड़ान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और प्रवेश द्वार बढ़ाने की जानकारी दी
पहले 14 परवेस द्वारों से यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा था लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गयी हैं इसके साथ ही बैगेज स्कैन करने के लिए एटीआरएस की संख्या भी बढ़ाकर 13 से 16 कर दी गयी हैं लेकिन ,इन तमाम प्रयासों के बावजूद समस्या सुलझ नहीं सकी है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़