ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

ट्रोलर्स से अर्जुन कपूर को नहीं पड़ता फ़र्क़

158

कहते है ना,आ प्यार की कोई उम्र नहीं होती । रंग ,पैसा ,रूप इनसब से प्यार का कोई लेना देना नहीं होता। हमारे देश में लड़के और लड़की की शादी में उम्र का फर्क काफी एहम माना जाता है।

जहां लड़का हमेशा से ही लड़की से बड़ा होता है। लेकिन ,21 वी सदी में अब लोग इस सोच से आगे बढ़कर अपने मन पसंद जीवन साथी को चुनते है। हम बात कर रहे है एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी की।

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने से लगभग 10 साल छोटे निक जोनस के साथ शादी रचाई थी।इसपर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन जब सैफ अली खान ने अपने से 11 साल छोटी करीना कपूर से शादी रचाई थी।

उस दौरान भी इस जोड़े पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। इन सभी बातों को लेकर अब अभिनेता अर्जुन कपूर का एक बयान काफी चर्चा में है।इस बयान के जरिये अर्जुन कपूर ने ये साफ कर दिया है की उन्हें मलाइका से छोटे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। और ट्रोलर्स उन्हें इसपर ट्रोल करे तो भी उन्हें कोई परवाह नहीं है।

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा की हम चाहे कितना भी आगे बढ़ जाये। लेकिन कुछ चीज़ें अब भी नहीं बदली है। लड़का लड़की से चाहे कितना भी बड़ा हो ,उसपर किसीको भी कोई फर्क नहीं पड़ता

लेकिन अगर लड़की उम्र में बड़ी होती है तो न जाने क्यू लोगों को मिर्ची लग जाती है? अर्जुन कपूर ने आगे कहा की उम्र में छोटे होने से उन्हें कोई भी फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे ये भी कहा की जो लोग मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मरते है।

वहीँ लोग मेरे बारे में ये सारी बातें कहते हैं।आपको बता दें कि मलाइका अर्जुन कपूर से उम्र में 12 साल बड़ी है। कई सालों तक दोनों ने अपना ये रिलेशनशिप दुनिया से छिपा कर रखा था। लेकिन अब दोनों ने अपने इस प्यार को ऑफिसियल कर दिया है। साथ ही दोनों एक दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते है।

 

Reported By – Tripti Singh

Also Read – समीर वानखेड़े के तबादले के बाद भी लड़ाई जारी रहेगी-नवाब मलिक

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x