ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

खेत में काम करने वाली महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश

338

महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड जिले के दिंद्रूड गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां खेत में काम करने वाली एक महिला के साथ जबरन शारिरीक संबंध बनाने की कोशिश की गई। वहीं महिला के द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

इस पीड़ित महिला ने रोते-रोते अपनी आपबीती मीडिया के सामने बताई। वहीं अब इस पीड़ित महिला के दर्द पर भाजपा नेता चित्रा वाघ ने महाविकास आघाडी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि, ‘रोज सुबह सरकार बचाने का डमरू बजाने वालों को आंसू नहीं दिखाई देते हैं। किसीको इस घटना की भनक तक नहीं लग रही है।

वहीं ऊपर से अब पीड़ित परिवार के खिलाफ 354/324 का मामला दर्ज किया गया है। राज्य में कानून प्रशासन की व्यवस्था खराब हो चुकी है। पीड़ित को ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : चक्रवात से हुए लोगों के नुकसान की जल्द भरपाई हो- यशोमती ठाकूर

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़