उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन Kim Jong Un हमेशा अपने नागरिकों पर अजीबोगरीब नियम और पाबंदियां लगाते नजर आते हैं. उत्तर कोरिया में अब लिपस्टिक बैन कर दी गई है. किम जोंग ने महिलाओं के लाल रंग की लिपस्टिक के इस्तेमाल पर रोक का अजीबोगरीब फरमान जारी किया इसके पीछे की वजह भी बड़ी अजीब है।
मेकअप महिलाओं के जीवन का एक अभिन्न अंग है। महिलाएं खूबसूरती का खास ख्याल रखती हैं। लिपस्टिक महिलाओं के मेकअप का बेहद अहम हिस्सा होती है। लिपस्टिक के लिए महिलाओं का प्यार कोई नई बात नहीं है। लेकिन उत्तर कोरिया में सिर्फ महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने वाली लिपस्टिक पर बैन है। अब उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने महिलाओं के लिए एक अजीबोगरीब नियम पेश किया है।कोई भी कार्यक्रम हो या त्यौहार मेकअप महिलाओं के लुक को कंप्लीट करता है। रेड लिपस्टिक महिलाओं की फेवरेट होती है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने महिलाओं के रेड लिपस्टिक लगाने पर बैन लगा दिया है. उत्तर कोरिया में लाल रंग को पूंजीवाद से जोड़ा जाता है, इसलिए इस रंग की लिपस्टिक लगाने पर पाबंदी है।
उत्तर कोरिया में कौन नियमों का पालन कर रहा है, यह देखने के लिए एक विशेष टीम तैनात की गई है। यह पेट्रोलिंग टीम रोजाना महिलाओं के मेकअप की जांच करती है। इतना ही नहीं महिलाओं के लगेज में रेड लिपस्टिक होने पर चेकिंग कर उसे जब्त कर लिया जाता है। नियमों का पालन नहीं करने वाली महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है और जुर्माना भी लगाया जाता है।उत्तर कोरिया में न केवल लाल रंग की लिपस्टिक लगाना मना है, बल्कि मेकअप करना और अपने बालों को डाई करना भी मना है। इसके अलावा महिलाओं को हल्के रंग की लिपस्टिक लगाने की इजाजत है। यहां महिलाओं को बाल रंगने की भी इजाजत नहीं है, क्योंकि इसे सरकार के खिलाफ माना जाता है। महिलाओं को उन्हें खुला छोड़ने की भी इजाजत नहीं है। उत्तर कोरिया में चेन, अंगूठियां, कंगन जैसे गहने पहनने पर भी प्रतिबंध है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/