ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

नेता हो या अभिनेता भीड़ नहीं होने दी जाएगी, मुम्बई पुलिस सख्त

143

मुम्बई में आज से गणेशउत्सव की शुरुआत हो गई है। पुलिस (Police) ने भी कोरोना काल में भीड़ को रोकने के लिए कमर कस ली है। इस बीच मुम्बई पुलिस के कानून और व्यवस्था के संयुक्त आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल का गणेशउत्सव में भीड़ को रोकने के लिए बड़ा बयान सामने आया है।

पाटिल ने कहा कि, ‘नेता हो या अभिनेता, लेना-देना नहीं, भीड़ नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने लालबाग के राजा के गणेशोत्सव मंडल पदाधिकारियों से भी चर्चा की। पुलिस ने इससे पहले लालबाग इलाके में दुकानें बंद करा दी थीं। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और मध्यस्थता का रास्ता निकाला। जिसके बाद दुकानें शुरू कर दी गई।

लालबाग के राजा की स्थापना होते ही दुकानों को बंद करने का नोटिस स्थानीय व्यापारियों को पुलिस ने भेजा था। जिससे लालबाग मार्केट के स्थानीय लोग खासे परेशान हो गए हैं। वहीं पुलिस ने लालबाग के राजा के पंडाल में आकर भक्तों के दर्शन करने पर भी रोक लगा रखा रखी है।

इसलिए बाहर से कोई भी भक्त लालबाग में नहीं आएगा। लालबाग मार्केट के व्यापारी पूछ रहे हैं कि फिर स्थानीय लोगों की दुकानें क्यों बंद की गईं? इसके बाद विश्वास नांगरे पाटिल ने बोर्ड के पदाधिकारियों से चर्चा कर मामले का समाधान किया।

Report by : Rajesh Soni

Also read : गणेश मंडलों को मुफ्त में मूर्तियां दान देने वाली दयावान नगरसेविका

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x