ताजा खबरें

PM मोदी की वजह से भविष्य में कई देशों में भारतीय मूल का व्यक्ति बनेगा प्रधानमंत्री

138

भारतीय मूल (Indian values)का एक व्यक्ति इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बना। अब भविष्य में कोई भारतीय मूल का व्यक्ति अन्य देशों का भी प्रधानमंत्री बनेगा। क्योंकि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी के हाथ में है। ये बयान महाराष्ट्र के राजयपाल भगत सिंह कोशियारी ने के कार्यक्रम के दौरान दिया।

प्रांजल जायसवाल ने अपने सहयोगी के साथ सेवा सदन शिक्षण संस्थान की 96वीं वर्षगांठ के अवसर पर रमाबाई रानाडे मेमोरियल शिक्षा-प्रबोधन पुरस्कार समारोह में संगठन की ओर से पुरस्कार स्वीकार किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध देशपांडे, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय कंप्यूटर विज्ञान के लेखक यशवंत कानेतकर, शिक्षक विधायक नागो गनार व अध्यक्ष कंचन गडकरी, सचिव वसंती भागवत मौजूद रहे.इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा, भारतीयकरण की दिशा में अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति आ गई है। लेकिन भारतीय विद्याभारती, रामकृष्ण मिशन जैसे संगठन पहले ही इस दिशा में कदम उठा चुके हैं। कुछ ने भारत को खत्म करने की कोशिश की और कुछ अभी भी सपना देख रहे हैं, लेकिन वे खुद ही खत्म हो जाएंगे। राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि भारत ‘एवरेस्ट’ की तरह मजबूती से खड़ा है

Also Read :-https://metromumbailive.com/borivali-thane-twin-tunnel-work-will-start-before-monsoon/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x