ताजा खबरें

विधानसभा में बड़ा एलान ; महाराष्ट्र में तुरंत साढ़े 4 हजार से ज्यादा डॉक्टरों और टेक्नीशियंस की होगी नियुक्ति

393

महाराष्ट्र :महाराष्ट्र के मेडिकल एजूकेशन मिनिस्टर गिरिश महाजन ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने यह ऐलान महाराष्ट्र विधानसभा शीत सत्र के दौरान किया है। गिरिश महाजन ने कहा कि राज्य में जल्दी ही साढ़े चार हजार से ज्यादा डॉक्टरों और टेक्नीशियंस की नियुक्तिकी जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया टीसीएस के जरिए पूरी की जाएगी। नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा के शीत सत्र का आज (बुधवार, 21 दिसंबर) तीसरा दिन है। विपक्ष कर्नाटक के साथ सीमा विवाद, एनआईटी जमीन मामले जैसे कई मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है. उनके आरोपों के जवाब भी महाराष्ट्र सरकार की तरफ से दिए जा रहे हैं।

Also Read: महाराष्ट्र में सुअर पालन व्यवसायी के साथ मारपीट

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़