कोरोनाखेलताजा खबरेंपॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्षा ने छोड़ी पार्टी

127

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उन्होंने अपना ट्विटर प्रोफाइल भी बदला था। उसमें उन्होंने अपने आप को कांग्रेस का पूर्व सदस्य बताया था। अब उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भी भेजा है।
पत्र में उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

दरअसल, जब सुष्मिता देव ने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदला तब ही उनके इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई। जिसके बाद अब उनका इस्तीफा की खबर सामने आ गई है। कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ सुष्मिता देव का ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया था। उस समय कांग्रेस ने कई सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने उस वक्त भी केंद्र पर निशाना साधा था।

इस बीच असम चुनाव के दौरान सुष्मिता देव के इस्तीफे की भी चर्चा थी। लेकिन उस वक्त सुष्मिता ने साफ कर दिया था कि यह महज एक अफवाह है।

सुष्मिता देव को कांग्रेस में कई बड़ी भूमिका मिल चुकी है।

-सुष्मिता देव पूर्व सांसद हैं,
-सुष्मिता देव महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है।
-उन्हें कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक माना जाता था।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – अनलॉक को लेकर नवी मुम्बई नगरपालिका सावधान, तीसरी लहर की तैयारी शुरू

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x