मुम्बई से सटे ठाणे जिले में सड़कों की स्थिति बेहद खस्ताहाल है। जिसके कारण आम आदमी को ट्रैफिक समस्या से लेकर सड़क दुर्घटनाओं तक का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक सड़क दुर्घटना का हैरान करने वाला वीडियो ठाणे जिले के उल्हासनगर से सामने आया है। जहां महानगर पालिका की बदइंतजामी के कारण एक बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो गया।
दरअसल, दरअसल, ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक सड़क के बीचों बीच गटर का ढक्कन खुला हुआ था। जिसके कारण बाइक सवार का आगे पहिया उस गड्ढे में घुस गया। जिस वजह उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। जिसके बाइक चालक धड़ाम से सड़क पर गिर जाता है।
उल्हासनगर कैम्प 3 में घटी इस दुर्घटना का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे भारी बरसात के बीच बाइक चालक की बाइक गड्ढें में घुस जाती है। जिसके कारण बाइक सवार सड़क पर गिर जाता है। जिसके बाद सड़क पर चलने वाले लोग उस बाइक सवार की मदद के लिए दौड़कर वहां आते हैं।