हिंदुस्तान के इतिहास में 25 जून 1975 को लोकतंत्र और संविधान की गला घोंटने कोशिश की गई थी। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री (PM) स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। आपातकाल के दौरान आम जनता से सारे लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिया गया था। आपातकाल के दौरान कई नेताओं को विरोध करने के लिए जेल में डाल दिया गया था। आज भी देश के विपक्षी दल आपातकाल का विरोध करते हैं। इसी कड़ी में आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा उस्मानाबाद में आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाया जाएगा।
इस दौरान जिले में आपातकाल के दौरान प्रताड़ित बचे हुए नागरिकों का अभिनंदन किया गया। साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जूम मीटिंग पर भाषण दिए। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता आपातकाल के बारे में जानने के लिए एकत्र हुए थे।
Report by : Rajesh Soni
Also read : MVA सरकार हर एक परियोजना को ठाकरे का नाम देना चाहती है-BJP