ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कल्याण से BJP विधायक ने अपने बेटे के शादी के पैसों को नागरिकों के वैक्सीनेशन पर किया खर्च, जानिए मामला

259

भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने मई में घोषणा की थी कि लड़के के शादी पर खर्च होने वाले पैसों को नागरिकों के टीकाकरण पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने आज से 2,000 नागरिकों को टीका लगाने के अभियान की शुरुआत की है। इतना ही नहीं 2,000 नागरिकों का टीकाकरण पूरा होने के बाद विधायक खुदका टीकाकरण करवाएंगे।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम के पास टीके की अपर्याप्त खुराक के कारण टीकाकरण केंद्र को बार-बार बंद करना पड़ता है। कभी कोविड शील्ड की कमी होती है तो कभी कोवैक्सीन की।

कल्याण पूर्व के भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के बेटे की पांच मई को शादी थी। उस समय विधायक गायकवाड़ ने घोषणा की थी कि अपने बेटे की शादी पर खर्च होने वाले पैसों को बचाकर नागरिकों के टीकाकरण पर पूरा पैसा खर्च किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि नागरिकों के टीकाकरण के बाद वे खुद को टीका लगवाएंगे। गणपत गायकवाड़ का टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो गया है। लगातार तीन दिन तक दो हजार नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। रिक्शा चलाने वालों, बर्तन धोने वाली महिलाओं और लॉन्ड्री वालों को वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी।
टीकाकरण के उद्घाटन के मौके पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़, भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय मोरे, मनोज राय और मोरेश्वर भोईर मौजूद थे।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read –लोकल ट्रेन को लेकर शिवसेना-BJP नेताओं के बीच शुरू हुई जुबानी जंग, राउत ने साधा दानवे पर निशाना

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़