केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) द्वारा मुख्यमंत्री ठाकरे को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। कल पूरे महाराष्ट्र में शिवसैनिकों ने उग्र आंदोलन किया था। जिसमें कई जगह भाजपा के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी। इस बीच आज फिर शिवसेना (Shivsena) और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए।
आज सोलापुर शहर के बाजारपेठ में शिवसेना और भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद दोनों पार्टी के नेताओं ने बीच बचाव कर कार्यकर्ताओं को दूर करवाया। इस हिंसा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी