ताजा खबरें

राहुल गाँधी के बयान पर भाजपा का तीव्र आंदोलन

136

भारतीय जनता पार्टी की महिला अघाड़ी की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ(Chitra Vag)के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा और महिला अघाड़ी ने नागपुर के महल में तिलक पुतला चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मौके पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की तस्वीर पर तमाचा जड़कर रोष जताया। इस आंदोलन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान पुतला दहन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता पुतला फूंकने पर अड़े थे। चित्रा वाघ के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला फूंका गया

Also Read :- https://metromumbailive.com/mumbai-ltt-railway/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x