ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

BMC ने अब तक मास्क ना पहनने वालों से वसूले करीब 100 करोड़ रूपए, अभी भी सख्ती जारी

137

ऐसे तो मुंबई में कोरोना लगभग खत्म हो गया है। लेकिन प्रशासन अब भी कोरोना नियमों को लेकर सख्त नजर आ रहा है। इसी वजह से सभी नागरिकों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है। वहीँ मुंबई शहर में मास्क(Mass) ना पहनने वालों के खिलाफ बीएमसी अब भी सख्त नजर आ रही। बीएमसी ने अब तक 91 करोड़ ३५ लाख रूपए जुर्माने के तौरपर वसूला है। वहीँ अभी भी प्रतिदिन २१५ लोगों से मास्क ना पहनने को लेकर फाइन वसूली जा रही है।

वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर पर काबू पा लिया गया ह। लेकिन अब कोरोना की चौथी लहर के दस्तक देने का अनुमान विशेषज्ञ लगा रहे हैं । लोगो के दिलो से करोना का डर निकल चूका है। लोग बिना मास्क के बेखौफ सड़को पर घूम रहे है। २०२० में कोरोना फैला था। करोना से बचाव के लिए सार्वजनीक जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गे था। लेकिन अब कई लोग इसे नजर अंदाज कर रहे है।

इसी वजह से बिना मास्क के घूमने वालो पर मनपा जुर्माना ठोंक रही है। जिसके तहत अब तक ४५, ९३ ,८०५ लोगो के खिलाफ कार्यवाही की गई है। अब तक इक्यानवे करोड़, पैतीस लाख रूपये का जुर्माना बीएमसी द्वारा वसूला जा चुका है। क्लीन – अप मार्सलो और पुलिस की मदद से बिना मास्क के घूमने वाले लोगो से जुर्माना वसूला जा रहा है। मनपा प्रशासन ने लोगो से अपील की है की कोरोना व अन्य महामारीयो से बचाव के लिए मास्क पहने और सार्वजनीक स्थानों पर ना थूकने के नियमो का पालन करे। मनपा के जॉन – १ में आने वाले फोर्ट, कुलाबा, मरीन लाइन , नरीमन पाइंट, मुंबई सेंट्रल , ग्रांट रोड , भायखला में अधिकांश लोगो पर कार्यवाही की गई है।

Reported By:- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/will-get-rid-of-traffic-jams-in-the-rain/

 

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x