ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई में BMC गिराएगी 127 साल पुराने पूल

158

संकरी सड़कों, वाहनों की बढ़ती संख्या और जीर्ण-शीर्ण फ्लाईओवर के कारण, मुंबई बड़े ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना कर रहा है। इसी वजह से जल्द मुंबई (Mumbai) में महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना को जल्द ही शुरू करने जा रही है। इस परियोजना के तहत मुंबई में 12 केबल आधारित पुलों का निर्माण किया जाएगा। इन पूलों को 1 हजार 775 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। वहीं इन पूलों के काम को 2025 तक पूरा करने की उम्मीद है।

मुंबई नगर निगम ने शहर में 127 साल पुराने पुल को गिराकर वहां केबल ब्रिज बनाने का फैसला किया है। स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव ने कहा कि पुलों का निर्माण महाराष्ट्र रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और रेलवे द्वारा किया जाएगा। जाधव ने कहा कि पुलों पर काम 2022 से चरणों में शुरू किया जाएगा और 2025 तक पूरा किया जाएगा।

Report by : Rajesh Soni

Also read : ‘डोर-टू-डोर टीकाकरण’ पर SC ने कही बडी बात

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x