ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

धोती पहनकर विदेशी फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे बॉलीवुड एक्टर

164

मुंबई (Mumbai)में फिल्म ‘द ग्रे मैन’ का स्पेशल प्रीमियर रखा गया था. गुरूवार की शाम बॉलीवुड के स्टार्स जैसे विक्की कौशल, रणदीप हुड्डा संग पहुंचे। इसप्रीमियर पर रूसो ब्रदर्स ने अपना चार्म बिखेरा तो वहीं शो के स्टार धनुष रहे।धनुष के देसी स्टाइल पर भी अब सभी का दिल आ गया है। धनुष ने अपनी विदेशी फिल्म के प्रीमियर पर देसी लुक अपनाया था।उनके इस अंदाज को देखकर हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है।

साउथ और बॉलीवुड स्टार धनुष अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।धनुष ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द ग्रे मैन’ से हॉलीवुड में कदम रखा है। अपने डेब्यू से उन्होंने वो कर दिखाया है जो पहले कभी कोई नहीं कर पाया।

मुंबई में फिल्म ‘द ग्रे मैन”का स्पेशल प्रीमियर रखा गया था। धनुष के शांत स्वाभाव को तो फैंस पसंद करते ही है।साथ ही उनके देसी स्टाइल पर भी अब सभी का दिल आ गया है।धनुष ने अपनी विदेशी फिल्म के प्रीमियर पर देसी लुक अपनाया था।

धनुष ने प्रीमियर पर अपने साउथ इंडिया लिबास को कैरी किया। उन्होंने व्हाइट शर्ट और ट्रेडिशनल व्हाइट वेष्टी यानी धोती पहनी थे। इसके साथ वह ब्लैक स्लिपर्स पहनकर प्रीमियर में पहुंचे थे। पैपराजी से धनुष ने नमस्ते भी किया. धनुष का यह लुक और स्टाइल फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से छा गया है।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने धनुष की जबरदस्त एंट्री की वीडियो को शेयर किया है। यह वीडियो सामने आने के बाद से ही वायरल होना शुरू हो गया है। इस वीडियो में प्रीमियर में धनुष को जबरदस्त एंट्री करते देखा जा सकता है। उनका लुक देखकर फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

फिल्म ‘द ग्रे मैन’ नेटफ्लिक्स पर 22 जुलाई को स्ट्रीम होने वाली है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन … एंथनी और जो रूसो ने किया है. नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को बनाने के लिए 200 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1600 करोड़ रुपये खर्चे हैं ।

Reported  By :- Nitesh Thakur

Also Read :-https://metromumbailive.com/youth-climbed-on-mobile-tower-to-persuade-wife/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x