ताजा खबरें

मुंबई के वर्सोवा बीच पर लड़के ने लड़की को एक के बाद एक जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

162

मुंबई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां वर्सोवा बीच पर एक लड़का एक लड़की को एक के बाद एक कई सारे थप्पड़ मारता हुआ नज़र आरहा है। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस का जिक्र किया और उनसे लड़की की मदद करने की अपील की। ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस ने उस लड़की को जवाब दिया और कहा की हमने इसकी जानकारी मेन कंट्रोल रूम को दे दी है।

ट्विटर यूज़र ने ट्वीट करते हुए लिखा की “@MumbaiPolice मस्जिद के पास वर्सोवा बीच पर एक लड़का इस लड़की को मार रहा है और लोगों को उसे रोकने के लिए भी नहीं सुनेगा। कृपया इसे जल्द से जल्द देखें,” वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्सोवा बीच के बगल में मोटरसाइकिल पार्किंग पर एक लड़का लड़कियों को एक के बाद एक ज़ोरदार थप्पड़ मारता जा रहा है। सबसे बड़ी बात इतने पॉश इलाके में होने के बावजूद इस लड़के को आस-पास के किसी का भी डर नहीं। इसके बाद ये ट्विटर यूज़र एक और ट्वीट करते हुए कहते है की “पता नहीं क्यों ट्विटर इस वीडियो को हटा रहा है, लेकिन मुंबई पुलिस आपको कुछ करने की ज़रूरत है। यह मस्जिद के पास वर्सोवा बीच पर है। वह लड़का उसे लगातार मार रहा है।

Also Read :-https://metromumbailive.com/amit-shah-asked-for-report-on-delhi-kanjhawala-case/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x