ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

28 फरवरी को नागपुर में होगा बजट अधिवेशन

191

महाराष्ट्र राज्य का अगला बजट सत्र नागपुर में होगा। यह अधिवेशन 28 फरवरी से शुरू होगा। ऐसा ऐलान आज राज्य सरकार की ओर से किया गया है। विधान कार्य समिति की पहली बैठक आज हुई।

इस बैठक में अगले सत्र पर चर्चा हुई। कांग्रेस ने पिछली बैठक में शीतकालीन सत्र नागपुर में आयोजित करने पर जोर दिया था। इसलिए, कांग्रेस नेताओं को अगला अधिवेशन नागपुर में आयोजित करने का वादा किया गया था। इसी के अनुरूप आज अधिवेशन की तिथि और स्थान की घोषणा कर दी गई है।

इससे पहले विपक्षी दलों ने नागपुर में शीतकालीन सत्र के आयोजन का आह्वान किया था। जिसको लेकर अधिकारियों ने कहा कि, मुख्यमंत्री बीमार थे और उन्हें हवाई यात्रा करने से रोक दिया गया था। अधिकारियों ने नागपुर के बजाय मुंबई में अधिवेशन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था। क्योंकि डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को यात्रा न करने की सलाह दी थी।

विपक्षी दलों ने मांग की थी कि शीतकालीन सत्र मुंबई में आयोजित किया जा रहा है तो, अगला अधिवेशन नागपुर में आयोजित किया जाए। जिसपर सरकार में शामिल दलों ने सहमति जताई थी। इसी के तहत आज नागपुर में 28 फरवरी को बजट सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – रिक्शा स्टैंड बंद होने से रिक्शा चालक आक्रमक

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x