आज मराठवाड़ा(Marathawaada) मुक्ति मोर्चा के कार्यक्रम के मौके पर हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहब दानवे पाटिल ने बुलेट ट्रेन(Bullet Train) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नागपुर और मुम्बई के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर बड़ी बात कही है।

उन्होंने कहा कि, ‘मैंने महा रेल की साथ बैठक ली। महारेल क्या कर सकती है? इसका मैंने विचार किया। जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समृद्धि महामार्ग बनाने का विचार किया था। तब उन्होंने इस मार्ग से रेलवे लाइन का भी विचार किया था। इसलिए हमने जमीन आवंटन की तैयारी करना शुरू कर दी।

पाटिल ने आगे कहा कि, ‘जिसके बाद हमने मुम्बई-नागपुर के बीच बुलेट ट्रेन चलाने के लिए प्रेजेंटेशन तैयार किया है। बस हम 38 प्रतिशत जमीन चाहिए। फिर इसी मार्ग से रेलवे परियोजना जा सकती है। जिसके बाद मुम्बई से औरंगाबाद(संभाजी नगर) की दूरी सिर्फ 2 घंटों में तय की जा सकेगी। इस प्रेजेंटेशन को लेकर में महारेल के बड़े अधिकारियों से मिलने वाला हूँ।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – प्रियंका चोपड़ा के शो में हुआ जमकर हंगामा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x