ताजा खबरें

बस के कंडक्टर ने यात्री को चलती बस से फेंका, वीडियो वायरल

393

फ़ोन के कैमरे से वीडियो बनाना आजकल इतना आसान हो गया है की छोटी सी छोटी घटना अब हमारे सामने आजाती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक विदे वायरल हो रहा है जहां एक बस से एक यात्री को कंडक्टर धक्का देकर बाहर गिराते हुए नज़र आरहा है। ये घटना तमिल नाडु राज्य की बताई जा रही है।

ये घटना तमिलनाडु राज्य के तिरुवन्नामलाई इलाके में हुई है। बस के पिछले दरवाजे में कंडक्टर और यात्री बात कर रहे हैं। कंडक्टर फिर यात्री को उतरने के लिए कहता है। जब राहगीर वहीं सीढ़ी पर खड़ा हो जाता है तभी कंडक्टर उसे धक्का दे देता है। उसके बाद वो बस वहां से निकल जाती है। फिलाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वीडियो अधिकारीयों के पास भी पहुंच गया है जिसके बाद उन्होंने मामले में जांच के आदेश दे दिए है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस मामले को गलत बताया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है.

Also Read: नागपुर भूमि आवंटन मुद्दे पर सीएम शिंदे के इस्तीफे की मांग

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़