ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

नालासोपारा या विरार स्टेशन का नाम हो सकता है जीवदानी स्टेशन ?

725

Jivdani Station: महाराष्ट्र सरकार लगातार स्टेशनों के नाम लगातार बदलते नजर आरही है, पिछले दिनों मुंबई के 8 रेलवे स्टशन का नाम बदला गया था। अहमदनगर को अहिल्याबाई होलकर का नाम दिया गया। मुंबई के मस्जिद स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्याबाई पर रखने की मांग हो रहीअहि है तो वही अब एक और मांग तेज़ी से उठने लगी है ये मांग है नालासोपारा या विरार स्टेशन को लेकर, जी हां मुंबई की जनता की मांग है की महाराष्ट्र सरकार  जल्द से जल्द नालासोपारा या विरार में से किसी एक स्टेशन का नाम बदलकर जीवदानी स्टेशन रखा जाए। (Nallasopara- Virar Station Name Change)

दरसल लोगों की जीवदानी मंदिर के प्रति बेहद आस्था है, और जीवदानी जाने के लिए लोग विरार स्टेशन उतारते है इसीलिए लोगों का मानना है की विरार स्टेशन का नाम जीवदानी स्टेशन कर दिया जाए। इसपर फिलहाल महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लोगों की मांग पर विचार किया जा सकता है। (Nallasopara- Virar Latest News)

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने ब्रिटिश काल के नाम वाले आठ मुंबई रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का नोटिफिकेशन जारी किया
मुंबई में जिन आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जाने हैं वे हैं:

मुंबई सेंट्रल का नाम परोपकारी जगन्नाथ शंकर सेठ के नाम पर रखा गया।
करी रोड का नाम बदलकर लालबाग किया गया।
सैंडहर्स्ट रोड डोंगरी बन गई.
मरीन लाइन्स का नाम मुंबा देवी रखा गया।
चर्नी रोड गिरगांव बनी।
कॉटन ग्रीन को काला चौकी के नाम से जाना जाएगा ।
किंग्स सर्कल को जल्द ही तीर्थंकर पार्श्वनाथ का नाम दिया गया।
डॉकयार्ड रोड का नाम बदलकर मझगांव रखा गया ।

Also Read: मनसे की आज शिवाजी पार्क में गुड़ीपाड़वा बैठक, रैली में क्या बोलेंगे राज ठाकरे?

WhatsApp Group Join Now

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x