ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सावधान: मुम्बई से सटे नवी मुम्बई में मिले डेल्टा प्लस के दो मरीज, जानिए राज्य का आंकड़ा

543

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इससे नागरिकों की चिंता और बढ़ गई है। प्रतिबंधों में ढील के बाद से शहर में पिछले कुछ दिनों से भीड़ बढ़ रही है। यह स्पष्ट हो गया है कि डेल्टा प्लस से युवा और महिलाएं ज्यादा संक्रमित हो रही है।

नवी मुंबई में अब तक 2 और उरण इलाके में एक मरीज मिला है। इसलिए नागरिकों को लापरवाह नहीं होना चाहिए। नगरपालिका आयुक्त अभिजीत बांगर ने चेतावनी दी है।

नवी मुंबई में टेस्ट बढ़ा दिए गए हैं। शहर में फिलहाल डेल्टा प्लस के 2 मरीज हैं। नवी मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीज ऐरोली और घनसोली इलाकों के हैं।

बता दें कि, अब तक महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 78 पर पहुंच चुकी है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी येलो और ऑरेंज अलर्ट

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़