इंसानों का अपना पालतू जानवरों(Pet Animal) के प्रति बहुत ज्यादा लगाव होता है। वहीं कई लोग अपने जानवरों से इतना प्यार करते हैं जिसकी कोई सीमा नहीं होती है। ऐसा ही एक जानवर और इंसान के प्यार का किस्सा महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में देखने को मिला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल, नागपुर के उमरेड में एक मुर्गे का जन्म दिन मनाया गया। नागपुर में रहने वाले कागदेलवार परिवार का यह मुर्गा है। जन्मदिन के वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं।

इस वीडियो में आप साफ देख सकते है कि परिवार ने मुर्गे के जन्मदिन के लिए बाकायदा रूम में अच्छे तरीके से डेकोरेशन किया है। इस वीडियो से साबित होता है कि यह परिवार मुर्गे को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – मुम्बई में चलती गाड़ी बनी ‘बर्निंग कार’

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x