ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

CM FFadnavis : MPSC परीक्षाएं अब मराठी में भी होंगी आयोजित

38
CM Fadnavis : MPSC परीक्षाएं अब मराठी में भी होंगी आयोजित

CM  Fadnavis : आमतौर पर लोक सेवा आयोग के तहत होने वाली भर्ती परीक्षाएं हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाती थीं, लेकिन महाराष्ट्र में अब इन परीक्षाओं में मराठी को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधान परिषद में इसकी घोषणा की। (CM Fadnavis)

शिवसेना विधायक मिलिंद नार्वेकर ने विधान परिषद में सवाल उठाया था कि कृषि और इंजीनियरिंग से जुड़ी कुछ परीक्षाएं केवल अंग्रेजी में आयोजित की जाती हैं। इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि कई परीक्षाएं पहले से ही मराठी और अंग्रेजी दोनों में आयोजित हो रही हैं, लेकिन कुछ विषयों में मराठी में पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध न होने के कारण केवल अंग्रेजी में ही परीक्षा ली जाती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब टेक्निकल विषयों के लिए मराठी में पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एमपीएससी परीक्षाओं को मराठी में आयोजित करने के लिए एक समयरेखा निर्धारित की जाएगी, जिससे मराठी भाषी छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। (CM Fadnavis)

Also Read : Mumbai : बनेगा 11 मंजिला रेलवे स्टेशन, शॉपिंग की भी रहेगी सुविधा

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़