पॉलिटिक्स

संसदीय बोर्ड के फैसले से तय होगा दिल्ली का सीएम

1k
संसदीय बोर्ड के फैसले से तय होगा दिल्ली का सीएम

Delhi : दिल्ली की सत्ता पर भाजपा की जीत के बाद हर मतदाओं के दिल में यह सवाल उठना लाजमी है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा। इसलिए राजनैतिक गलियारों में तमाम तरह की अटकलें सामने आ रही है जिन पर विराम लगाते हुए केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री विधायक दल की बैठक और संसदीय बोर्ड के फैसले से तय होगा, वह कोई भी हो सकता है, वह भाजपा का कार्यकर्ता होगा।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जो चाहें कर सकते हैं, दिल्ली की जनता ने उन्हें अपना जनादेश दे दिया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कुछ नहीं किया, इसीलिए जनता ने उन्हें बदल दिया, पंजाब में भी यही स्थिति है। वे पंजाब में भी कुछ नहीं कर रहे हैं। ”

वही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्‍ली के लोग हमें कहते हैं कि हमने ऐसे काम किया जो 75 सालों में देखने को नहीं मिला था। जितने आम आदमी पार्टी की सरकार ने किए हैं। सरकारी स्‍कूल के बच्‍चे कंपटीशन पास कर रहे हैं। हमारी पार्टी काम के नाम पर जानी जाती है और हम पैसे बांटने और गुंडागर्दी की राजनीति नहीं करते। (Delhi )

Also Read : Thane : लोकल ट्रेन के कोच में महिला यात्री का मोबाइल फोन फटा

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़