ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

CM ठाकरे ने आज नारायण राणे पर फिर साधा निशाना, कहा-पुराने वायरस का बंदोबस्त करना…..’

137

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना और लॉकडाउन का जिक्र करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे पर तीखा निशाना साधा है।
सीएम ने कहा कि, ‘कुछ लोग इस समय राज्य में राजनीतिक पर्यटन में लगे हुए हैं,
पुराने वायरस लौट आए हैं। इस वायरस का बंदोबस्त करने की जरुरत है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोकसत्ता के ‘औद्योगिक सम्मेलन 2021’ में बोलते हुए यह चेतावनी दी।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘घूमना सबको पसंद होता है, कुछ लोगों का राजनीतिक पर्यटन होता है। इधर से उधर, इधर से उधर कुछ लोग सफर कर रहे हैं। वे अलग-अलग जगह देख रहे हैं। इस दौरान केंद्र सरकार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conference) की थी। उन्होंने एक शब्द का प्रयोग किया, रिवेंज टूरिज्म।
यानी टूरिज्म रिवेंज। यह नोटिस नहीं किया गया था। वह यही कह रहा था, सावधान रहे। सभी राज्यों को बताया गया कोरोना संकट खत्म नहीं हुआ है। और पर्यटन स्थल पर इतनी भीड़ से यह संकट फिर से आ सकता है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : नाराज किसानों ने ट्रक भरकर टमाटर सड़क पर फेंके, वीडियो वायरल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x