ताजा खबरें

श्रीनगर पुलिस स्टेशन और उसके कर्मचारियों के खिलाफ लाठीचार्ज का शिकायती पत्र

146

ठाणे: महाराष्ट्र की गरमाई राजनीती के बीच एक बार फिर शिंदे और ठाकरे गुट के बीच बहस के बाद हाथापाई की घटना सामने आयी। सोमवार रात को किसान नगर में शिवसेना शिंदे गुट और शिवसेना ठाकरे गुट के बीच हुई इसी लड़ाई के बाद श्रीनगर थाने पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया।

इसी मामले में नरेश म्हस्के, मीनाक्षी शिंदे, योगेश जानकर, गुरमुख सिंह के नेतृत्व में शिवसेना शिंदे गुट ने पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह से मुलाकात की और श्रीनगर पुलिस स्टेशन और उसके कर्मचारियों के खिलाफ लाठीचार्ज का शिकायती पत्र दिया।

आपको बता दे की 2012 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकेट पर शिवसेना के स्थायी पार्षद राम रेपाळे को हराकर पार्षद चुनकर आए योगेश जानकर ने कुछ ही साल बाद शिवसेना में पक्ष प्रवेश कर लिया जिसके बाद वो लगातर एकनाथ शिंदे के साथ सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी को बढ़ाते हुए नजर आ रहे है।

सत्ता संघर्ष के बाद योगेश जानकर ने शिंदे गुट यानी बलासाहेबांची शिवसेना पक्ष को अपना समर्थन दिया और शिंदे गुट और भाजपा की सरकार बनने के बाद योगेश जानकर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सांगली का संपर्क प्रमुख बना दिया।

कुछ नजदीकी लोगों द्वारा ऐसा बताया जा रहा है योगेश जानकर को सांगली का संपर्क प्रमुख बनाने के पीछे वजह यह है की योगेश जानकर सांगली के विधानसभा क्षेत्र से विधायक सीट लड़ सकते है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/the-letters-l-and-sh-will-not-be-used-in-maharashtra-anymore/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x