कोरोनाताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

चिंता बढ़ी: भारत में फैल रहा है ओमिक्रोन! 21 हुई मरीजों की संख्या

159
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 515 मरीजों की मौत, मृत्यु का आंकड़ा 30 हजार के पार

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। वहीं दुनिया की टेंशन बढ़ाने वाला कोरोना के नया वैरिएंट भारत में भी प्रवेश कर चुका है। अब तक देश में ओमेक्रोन के 21
मरीज मिल चुके हैं। जिसमें राजस्थान में 9, महाराष्ट्र में 8, कर्नाटक में 2, दिल्ली और गुजरात में एक-एक मरीज मिले हैं। देश में कल यानी (रविवार) को 8,306 नए कोरोना के मामले सामने आए। जबकि 211 मरीजों की मौत हो हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 98,416 एक्टिव मरीज हैं। साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 4 लाख 73 हजार 537 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल (रविवार) 8834 मरीज कोरोना से मुक्त हुए। देश में कोरोना से मुक्त होने वालों की संख्या 3 करोड़ 40 लाख 69 हजार 608 हो गई है।

भारत में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोरोना वैक्सीन की 127 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। कल यानी (रविवार) को 24 लाख 55 हजार 911 लोगों को खुराकें दी गईं। जिसके बाद अब तक 127 करोड़ 93 लाख 9 हजार 669 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/mumbai-demand-to-change-the-name-of-dadar-railway-station/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x