महानगर मुंबई (Mumbai) में मॉनसून (Monsoon) की दस्तक के बाद हुई तेजधार बारिश (Rain) ने आम जनजीवन को तहस नहस कर दिया है। बारिश के कारण काफी जगहों पर पानी भर गया। इसका असर अब ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ा है। पानी भरने के कारण काफी जगह ट्रैफिक जाम की नौबत आई है।
सोमवार को मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश पहुंचने की बात कही थी। मुम्बई में सुबह से रुक-रुक कर बारिश देखने मिल रही है। कभी तेजहर तो कभी धीमी हों रही है। शहर के किंग सर्किल पर तो बारिश के कारण सड़क पर काफी पानी जमा हो गया है। यहां पर फोर व्हीलर गाड़ी के पहिए आधे से ज्यादा डूब गए है। नालों की सफाई न होने के वजह से कई बस्तियों में पानी भर गया है।
कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने मौसम की पहली बारिश में मुंबई की हालत खराब होने को लेकर बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) पर निशाना साधा है। निरुपम ने अपने ट्वीट में लिखा है की, ‘मुंबई बारिश की आगोश में है। हर तरफ अंधेरा है। अंधेरी सबवे ने मिलन सबवे को पीछे छोड़ दिया है। किंग सर्कल एवं माटुंगा तैर रहे हैं।पता नही BMC ने सौ करोड़ खर्च करके कहाँ का नाला साफ किया? पहले दिन ही यह हाल!’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस वक्त शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस एवं कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार काबिज है। बीएमसी की बात करें तो वो शिवसेना की मेयर हैं। एक समय शिवसेना में रह चुके निरुपम ने मुंबई की बारिश को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘अपनी पूर्व पार्टी’ पर ही निशाना साधा है।
Report by : Aarti Verma
Also read : कोविद 19 से मौत होने वाले पायलटों के परिवारों को मुआवजे की मांग