कोरोनादेशमहाराष्ट्रमुंबई

देश में बढ़ा कोरोना का संकट, 60% से ज्यादा मामले सिर्फ महाराष्ट्र से

240
Mumbai: मुंबई में फिर बड़ा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में 721 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना (Corona) के आंकड़ें बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देशभर में 62 हजार 276 कोरोना (Corona) के नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 30 हजार 342 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 292 लोगों की मौत भी हुई है।

कोरोना (Corona) से सबसे ज्यादा स्थिति महाराष्ट्र की खराब है। यहां शुक्रवार को एक ही दिन में 36 हजार 902 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ें 11 सितंबर को आई पहली लहर के पीक से भी डेढ़ गुना ज्यादा है। तब महाराष्ट्र में 24 हजार 886 केस दर्ज किए गए थे।

महाराष्ट्र में प्रति दिन कोरोना (Corona) वायरस के नए मामले अपने ही पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहे हैं। यही वजह है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में अब तक सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या ढाई लाख के आंकड़ें को क्रॉस कर चुकी है। जो पूरे देश के आंकड़ें के आधे से भी ज्यादा हैं। वहीं महाराष्ट्र में लगातार गहराते कोरोना (Corona) संकट पर केंद्र सरकार ने भी नजर बनाई हुई है।

अब तक देश में 1 करोड़ 19 लाख से ज्यादा लोग कोरोना महामारी के शिकार हो चुके हैं। वहीं अब तक इस बीमारी से 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा लोग रिकवर भी हो चुके हैं। इसके अलावा इस बीमारी से 1 लाख 62 हजार 275 से ज्यादा मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। ये आंकड़ें कोविड19इंडिया.org के जरिये प्राप्त किये गए हैं।

महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। यहां भले फिलहाल महाराष्ट्र की जैसी खराब स्थिति नहीं है। पर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से राज्य सरकार भी परेशान दिखाई दे रही है। इसी वजह से दिल्ली में सख्ती बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सभी मॉल, मल्टीप्लेक्स और बाजारों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना अब अनिवार्य कर दिया गया है।

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा देश के कई राज्यों से डराने वाले आंकड़ें सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में इन राज्यों में कोरोना के मामलों ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इन राज्यों में
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं।

Report by: Rajesh Soni

Also read: उद्धव ठाकरे का बड़ा फैसला, 28 मार्च से महाराष्ट्र में नाईट कर्फ्यू

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x