देश का सबसे ऊंचा भगवा झंडा अहमदनगर जिले के खरड़ा के खरदा (भुईकोट) किले में फहराया जाएगा। वीरता और एकता के प्रतीक के रूप में किले परिसर में 74 मीटर का एक बड़ा भगवा झंडा फहराया जाएगा। NCP विधायक रोहित पवार ने इसका ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि, ‘अहमदनगर जिले में स्थित खरदा या शिवपट्टन किला महाराष्ट्र का इतिहास बताता है। खरदा किले के इन किलों ने एक बार के शूर एवं वीर मावलों की शक्ति देखी है। इस किले पर झंडा फहराने से पहले देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों और पंढरपुर में यह भगवा झंडा फहराया जाएगा।
रोहित पवार ने आगे कहा कि, ‘इसके बाद 15 अक्टूबर 2021 को खरदा किले के प्रांगण में स्वराज्य ध्वज फहराया जाएगा। स्वराज्य का यह भगवा झंडा किसी एक का नहीं सबका है। मैं इस झंडे के जरिए कर्जत-जामखेड़ विधानसभा क्षेत्र को नई पहचान देने की कोशिश कर रहा हूं।
Reported By – Rajesh Soni
Also Read – मुम्बई के गोरेगांव स्थित बिल्डिंग में दिखा तेंदुआ, लोग ख़ौफ़ज़दा