ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबईराष्ट्रीय

भाजपा नेता मोहित कंबोज के खिलाफ गुनाह दर्ज, कर्ज डूबाने को लेकर मुंबई पुलिस की कार्रवाई

160

भाजपा नेता मोहित काम्बोज (Mohit Kamboj) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि कम्बोज के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा ने कर्ज न चुकाने के मामले में गुनाह दर्ज किया है। कम्बोज पर धोखाधड़ी और साजिश का आरोप लगाया गया है।

भाजपा नेता मोहित कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा ने कार्रवाई की है। आर्थिक अपराध शाखा ने मंगलवार को भाजपा नेता मोहित कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि कर्ज न चुकाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

कंबोज की कंपनी ने 2011 से 2015 के बीच इंडियन ओवरसीज बैंक से 52 करोड़ रुपये उधार लिए थे। हालांकि, यह आरोप लगाया गया है कि पैसे का इस्तेमाल अन्य जगहों पर किया गया था, जिस उद्देश्य के लिए कर्ज लिया गया, वहां पैसों का इस्तेमाल नहीं किया गया। कम्बोज पर कर्ज न चुकाने का भी आरोप लगाया गया है।

कंबोज पर कर्ज के पैसे को डूबाने का आरोप है। कम्बोज और उनकी कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनपर धोखाधड़ी और साजिश का आरोप लगाया गया है। कंबोज ने खुद ट्वीट कर अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/i-am-ashamed-to-call-myself-a-punjabi-mika-singhs-post-on-the-murder-of-singer-musewala-goes-viral/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x