कोरोनाखेलताजा खबरेंदुनियामहाराष्ट्रमुंबई

होटल, बार और रेस्टोरेंट को लेकर जल्द लिया जाएगा फैसला, असलम शेख ने दी जानकारी

144

महाराष्ट्र सरकार ने 15 अगस्त से आम लोगों के लिए मुंबई लोकल ट्रेन को शुरू करने का। फैसला लिया है। वहीं मुम्बई में दुकानों के समय को 10 बजे तक कर दिया गया है। जिसके बाद होटल और बार मालिक भी सरकार से लगातार समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच मुम्बई के पालक मंत्री असलम शेख ने बार औऱ होटल मालिकों के लिए राहत भरी खबर दी है।

शेख ने कहा कि, ‘होटल और बार मालिकों की समय बढ़ाने की मांग को लेकर बैठक। जारी है। फिलहाल मुम्बई को एक साथ खोलना ठीक नहीं होगा। दुकानों को खोल दिया गया है। होटल, मॉल और बार इत्यादि खोलने हैं। लेकिन सरकार को थोड़ा समय देना चाहिए। आक्रामक होने की जरूरत नहीं है। चर्चा कर सारे सवालों का हल किया जा सकता है। होटल, मॉल, बार और रेस्टोरेंट मालिकों को सही समय पर राहत दी जाएगी।

 

Reported By- Rajesh Soni

Also Read –राजेश टोपे का स्कूल और महाविद्यालय शुरू करने को लेकर बड़ा बयान, कहा-‘संबंधित विभाग…..’

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x