Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना सम्पन्न होते ही सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार और 27 साल से वनवास काट रही भारतीय जनता पार्टी की ताजपोशी पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “भाजपा को जो यह जीत मिली है वह दिल्ली की जनता का सोचा समझा निर्णय है। पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता ने 2 सरकारों को देखा है… दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को केंद्र से मिलने वाले लाभ भी नहीं मिलने दिए थे… दिल्ली की जनता ने सोच-समझकर भाजपा को अपना बहुमत दिया है…” वही कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “… हमने (कांग्रेस) दिल्ली में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है अगर AAP और कांग्रेस ने मिलकर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा होता तो नतीजे अलग होते। वोट बंट गए…लड़ाई जारी रहेगी…” (Delhi Election)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “… पिछले 10 वर्षों से दिल्ली के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर थे… आज दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण नीतियों के ऊपर मुहर लगाई है… अरविंद केजरीवाल अपनी कमियों के आरोप दूसरों पर लगाने में माहिर थे… उन्हें केवल अपने से मतलब है दिल्ली से नहीं… मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं कि उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा सरकार बनी है…”
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के हाथों में यश है… हमें इन पर गर्व है। सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और हम सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को धन्यवाद दिया है… अब अरविंद केजरीवाल वापस सत्ता में नहीं आ सकते हैं।” (Delhi Election)
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “… हम छोटी लड़ाइयां हारते हैं मगर बड़ी जंग जीतते हैं… यह हतोत्साहित होने की बात नहीं है। हम लोग दोबारा आगे आएंगे… एक विधायक के तौर पर हम अपनी जनता के लिए जो कर सकते थे हमने किया है… मैं AAP के सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि वे अपना दिल छोटा न करें…”
Also Read : Fourth Mumbai : 107 गांवों का कायापालट, विकसित होगा एक नया शहर