मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले हुए मंत्री मंडल विस्तार में पुराने नेताओं को छोड़ अन्य दलों से भाजपा (BJP) में शामिल हुए नेताओं को जगह दी है। जिससे अब स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ-साफ देखी जा सकती है।
परिणामस्वरूप कई जगहों पर बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस्तीफा दे रहे हैं। बीड के बाद अब हिंगोली जिले में भी भाजपा सांसद प्रीतमताई मुंडे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने का विरोध साफ दिखाई देखा जा सकता है। इसी वजह से भाजपा के सेनगांव उपतालुका के अध्यक्ष श्रीरंग कायन्दे ने भाजपा के शीर्ष नेताओं को इस्तीफा भेज दिया है।
पूरा महाराष्ट्र दिवंगत गोपीनाथ रावजी मुंडे की बेटी और बीड की लोकप्रिय सांसद प्रीतमताई मुंडे को हाल ही में विस्तारित केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद कर रहा था। परंतु भाजपा ने प्रीतम मुंडे को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं दी। जिसके कारण मुंडे परिवार के कट्टर समर्थक और भाजपा के सेनगांव उपतालुका के अध्यक्ष श्रीरंग कायन्दे ने भाजपा के शीर्ष नेताओं को इस्तीफा भेज दिया है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : भारी बरसात के कारण किसानों की 50 से 60 एकड़ फसलों को नुकसान